नित्यानंद। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के बारबे गांव में, एक युवक दो दिन पहले से लापता था। जिसका शव गुरुवार के शाम एक गेहूं के खेत से बरामद किया गया। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार के सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही, मृतक युवक की मां रीना देवी ने सात लोगो को हत्या करने का आरोपित कर प्राथमिकी दर्ज करायी तो ,सात आरोपित में से एक आरोपित विभु सिंह को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बारबे गांव निवासी लालदेव सिंह के 35 वर्षीय शादीसुदा पुत्र मुन्ना कुमार सिंह गांव के साथियों के साथ, दो दिन पूर्व गेहूं काटने लिए खेत गया था। वहां सुतली की जरूरत पड़ी तो वह सुतली लाने अकेले चला लेकिन वह वापस न तो खेत पर लौटा नही घर पहुंचा इस बात से साथियों व घर वालों की चिंता बढ़ी तो, घरवालों ने थाना को सूचित किया। लेकिन, गुरुवार के सन्ध्या, उसकी शव एक खेत से बरामद किया गया ।
सवाल उठता है कि, किसने उसे मारा और किस ढंग से मारा, लेकिन, शव पर किसी प्रकार चाकू, या गोली का निशान नही है। लेकिन ,करेंट लगने पर नीला निशान जो बनता है वह था। गांव वालों ने जो गुप्त रूप से जानकारी दी कि, जब मुन्ना कु सिंह सुतली लाने खेत से अपने साथी को छोड़कर वहां से चला तो शराब के नशे में था ।खेत के पगडंडी से ही जा रहा था। जब, मक्के लगी खेत के पास पहुंचा तो, वहां मक्के के खेत वाले ने नील गाय से चरने से बचने के लिए बिधुत प्रवाहित तार लगा रखी थी। जिसके चपेट में वह आया। और, उसकी मौत हो गई। जिस खेत मे उसकी मौत हुई, उस खेत के मालिक को इसकी जानकारी होते ही सारी बिधुत प्रवाहित तार वहां से हटा दिया गया। और, शव को अपने खेत से दूसरे खेत मे जाकर छिपा दिया । जिससे वह सुरक्षित हो जाये यह बात सत्य प्रतीत होती है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट क्या आता है तथा अनुसंधान कर्ता ,इस केस को किस तरह से हैंडल करते है। वह उनके ऊपर डिपेंड है। यह पूरा केस पुलिस के हाथ मे यह है कि, आरोपित को जेल भेजने से पहले पूरी जांच की प्रक्रिया ईमानदारी से पूरा करती है। या, आरोपित को जेल भेज कर मामले की सच्चाई को रफा दफा कर देगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग