राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

मैट्रिक परीक्षा में 88 प्रतिशत अंक लाने वाले अंकित राज को मंडल अध्यक्ष ने किया सम्मानित

सत्येन्द्र कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

मढ़ौरा (सारण)। प्रखंड के मुबारकपुर पंचायत में मैट्रिक परीक्षा में 440 अंक लाने वाले राजेश कुमार सिंह  व सीमा देवी  के पुत्र अंकित राज को स्टेशनरी का सामान देकर भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, शिक्षक बलिराम, शिक्षक सागर सोनी, शिक्षक मनोज कुमार मांझी ने सम्मानित किए। वहीं सभी लोगों ने विद्यार्थी की जमकर प्रशंसा की और उसकी उज्जवल भविष्य के लिए कामना की। मढ़ौरा विधानसभा भाजपा आईटी सेल एवं सोशल मीडिया सहसंयोजक मुन्ना प्रताप सिंह कुशवाहा के द्वारा उसके पिताजी को मेहनत एवं लगन से पढ़ाने के लिए अंगवस्त्र से सम्मानित किया। एवं उसके माता पिता की जमकर सराहना । उन्होंने कहा अंकित राज ने माता पिता एवं गुरुजनों सहित पूरे गांव का नाम रौशन किया है। शुरू से ही वो काफी लगन एवं मेहनत से पढ़ाई करता था तथा हमलोगों ने उसे पढ़ाई के अलावा कभी किसी काम के लिए बाध्य नहीं किया। आपको बता दें कि अंकित राज गांव के ही सीमित साधन में रहकर उत्क्रमित हाई स्कूल मुबारकपुर मैं पढ़ाई की। साथ में मां सरस्वती कोचिंग सेंटर मुबारकपुर मैं भी ट्यूशन लेना प्रारंभ किया  साथ में लालबाबू सिंह, मनोज शाह, विजय कुमार, सेम्पुल राय अरविंद कुमार गुप्ता एवं अन्य लोग उपस्थित थें।