पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। पीएचसी में शुक्रवार की सुबह बड़ी तादाद में पहुंचे लोगों को जब पता चला कि पीएचसी में कोरोना वैक्सीन नही है तो लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। हद तो तब हुई जब सुबह से बैठे बुजुर्ग लोगों को कोरोना वैक्सीन खत्म होने की जानकारी दोपहर को नोटिस बोर्ड पर दी गई। इसको लेकर वैक्सीन लेने पहुंचे लोगों ने विरोध जताया। इसमें अधिकतर बुजुर्ग और विभागीय कार्यालय के कर्मी शामिल रहे। सभी ने पूर्व से ही इसकी जानकारी नहीं देने पर विरोध जताया। कहा कि एक तो गांव से प्राइवेट वाहन का किराया या अधिकांश लोगों ने पैदल पहुंच पीएचसी में घंटों बाद बैठने के बाद भी उन्हें दोपहिया में जानकारी नहीं दी गई। जिससे उन्हें कड़ी धूप में पैदल ही घर जाना पड़ रहा है।मशरक प्रखंड क्षेत्र में कुछ दिनों में कोरोना जांच के दौरान पांच लोगों में कोरोना संक्रमण निकलने पर कोरोना वैक्सीन लगवाने वालें लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। लेकिन वैक्सीन की समाप्ति के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वैक्सीन के लिए पहुंचे लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। लोग अब वैक्सीन लगवाने घर से निकल रहे हैं। वही कुछ बुजुर्गों का कहना है कि पीएचसी में कुछ कर्मचारियों द्वारा प्रलोभन दिया गया कि कुछ खर्च करने पर टीका दिया जा सकता है।पर उन्हें तो गांव से पीएचसी तक आने के किराये के रुपये तक नहीं है वे कहां से खर्च करेंगे।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन