राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में गठित बल में जमादार अजय कुमार सिंह ने छापेमारी करतें हुए तीन शराब विक्रेता और एक पियक्कड़ को गिरफ्तार कर मंडल कारा छपरा भेज दिया। पहले मामले में सिंसइ गांव में भृगु पटेल पिता कैलाश राउत,भुटाई राम पिता गुनेला राम के पास चार लीटर शराब और मशरक रामघाट गांव से उमेश नट पिता फौदार नट के पास 400 एम एल साथ ही अरना गांव में हायात अली पिता शेख अकबर अली को शराब के नशें की हालत में गिरफ्तार कर लिया। सभी गिरफ्तार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग