राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा/रसूलपुर (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आपसी व भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में नौ महिला समेत 10 लोग घायल हो गये। घायलों में रामपुर बिन्दालाल गांव के राजकिशोर महतो, प्रियंका कुमारी, विद्यावती देवी, विनिता कुमारी, निधि कुमारी, केशरी मठिया गांव के बनिता गिरी, फुचटी खुर्द गांव के रानी कुमारी, कुन्दन कुमारी, वसंती देवी व सफरी गांव के गुलशन खातून शामिल हैंं। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रभात कुमार व डॉ. गुंजन कुमार ने किया। इस संबंध में थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग