राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। प्रखंड संसाधन केंद्र में नव पदास्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण किशोर महतो का प्राथमिक शिक्षक संघ व परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षा क्षक संघ के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की व्यवस्था किया जायेगा। शिक्षकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा। प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षकों से मिलजुल कर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह, सचिव अभिषेक कुमार सिंह मंटू, शंकर नाथ सिंह, सुभाष यादव, अरविन्द सिंह, सुनील प्रसाद यादव, समरेश सिंह,रंजन कुमार सिंह,शत्रुघ्न ठाकुर, शैलेश सिंह,अरुण ओझा, सोनू सिंह, उपेन्द्र यादव, सुमन कुशवाहा समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे। इस दौरान तत्कालीन प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी रागिनी कुमारी को भी पुष्पगुच्छ देकर शिक्षक संघ द्वारा भावभीनी विदाई दी गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग