राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। बिहार दसवीं बोर्ड 2021 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पंचायत टॉपर छात्र छात्राओं को भागवतपुर पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार यादव ने शुक्रवार को सम्मानित किया। भागवतपुर निवासी मुन्ना कुमार यादव का पुत्र नंदन कुमार 429 अंक लाकर छात्र वर्ग में पंचायत टॉप किया है। नंदन व उसके परिजनों से मिल मुखिया ने शुभकामना दिया व छात्र को सम्मानित किया। इसके अलावा भागवतपुर गांव निवासी राजमिस्त्री अशोक कुमार कुशवाहा की पुत्री अंजली कुशवाहा जिसने 471 अंक प्राप्त की है को भी मुखिया श्री यादव ने सम्मानित किया व परिजनों को शुभकामना दी। इसके पूर्व उन्होंने नेवारी गांव निवासी शिक्षक सुभाष कुमार की पुत्री अदिति जो बिहार में 7वां स्थान प्राप्त की है। वहीं उसकी बहन अंकिता कुमारी जो 13 वां स्थान प्राप्त की है वे सम्मानित कर चुके हैं। हालांकि मुखिया श्री यादव ने 14 अप्रैल को एक वृहद आयोजन में इन सभी टॉपरों को लैपटॉप, साइकिल व अन्य आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित करने की घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इनका टॉप करना हमारे लिए गर्व की बात तो है ही। ये सभी पंचायत व जिले तथा राज्य के छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं। इसलिए इनका सम्मान तो होना ही चाहिए। इस मौके पर मुखिया मुकेश कुमार यादव उप प्रमुख जगलाल राय, मुन्ना कुमार यादव, अशोक कुमार कुशवाहा, शिक्षक अनिल राम, अर्जुन युवराज, सुभाष कुमार यादव, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग