राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। प्रखंड के पोखरेड़ा में हो रहे कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) के चुनाव में आवेदनों की समीक्षा के अंतिम दिन सदस्य पद के लिए अनुसूचित जाति महिला कोटे से एक अभ्यर्थी का नामांकन रद्द कर दिया गया। वही शुक्रवार को नाम वापसी के आखिरी दिन तक सभी प्रत्याशी मैदान में डटे रहे, और प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह अलॉट करने की प्रक्रिया देर शाम तक जारी थी। सदस्य पद के लिए अनुसूचित जाति महिला कोटे से सीता देवी पति शिवजी मांझी का आवेदन आवश्यक कागजात की कमी होने के कारण से उनका नामांकन रद्द कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग