राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। बरौली प्रखण्ड निवासी हिंदी ,भोजपुरी एवं उर्दू के प्रख्यात कवि एवं शायर ऐनुल बरौलवी महापंडित राहुल सांकृत्यायन सम्मान- 2021 से सम्मानित किए गए। महापंडित राहुल सांकृत्यायन की 128 वीं जयंती समारोह बड़े ही धूम-धाम से दो गज दूरी एवं मास्क है ज़रूरी नियम का पालन करते हुए सिवान में मनाया गया। वी एम एच इण्टर काॅलेज, सिवान के सभागार में बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन, सिवान एवं प्रगतिशील भोजपुरी समाज, सिवान के संयुक्त तत्वावधान में 9 अप्रैल को सम्पन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता राजन कुमार, अध्यक्ष बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन, सिवान ने किया। इस समारोह के मुख्य अतिथि डाॅ० नवीन कुमार विष्णुपुरी, पटना थे। इस अवसर पर हिंदी, भोजपुरी एवं उर्दू के जाने माने वरिष्ठ कवि व शायर को प्रगतिशील भोजपुरी समाज, वाराणसी ईकाई द्वारा “महापंडित राहुल सांकृत्यायन सम्मान- 2021” से पुष्प हार पहना कर सम्मानित किया गया। जयंती के सुअवसर पर एक विचार-गोष्ठी एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने महापंडित राहुल सांकृत्यायन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाले। कवि सम्मेलन में बिहार के छपरा, पटना, गोपालगंज, हथुआ, मांझी, सिवान, मोतिहारी, गुठनी एवं उत्तरप्रदेश के देवरिया, ग़ाज़ीपुर, भाटापार रानी, गोरखपुर तथा वाराणसी से आये दर्ज़नों कवियों ने अपनी- अपनी उत्कृष्ट रचनाएँ पढ़कर समाँ बाँधा और ख़ूब तालियाँ बटोरीं। इस समारोह में सैकड़ों साहित्य- प्रेमियों की भीड़ थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग