राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

दिवंगत जदयू पंचायत अध्यक्ष के जनाजे में शामिल हुए कई गणमान्य

अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।

जलालपुर (सारण)। प्रखण्ड के माधोपुर पंचायत के जदयू पंचायत अध्यक्ष शकील अहमद के असामयिक निधन पर उनके जनाजे में मंगलवार को कई गणमान्य शामिल हुए। रुदलपुर निवासी दिव्यांग शकील अहमद लोगों के बीच अपने व्यवहार से काफी लोकप्रिय थे। वे उत्कृष्ट संगठनकर्ता व समाजसेवी थे। शुक्रवार को जलालपुर पीएचसी में हुई उनकी असामयिक निधन पर प्रखंड के कई गणमान्यों ने दुख व्यक्त किया। वही रूदलपुर में उनके जनाजे में जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह, जेपी सेनानी व जदयू नेता ललन देव तिवारी, पूर्व मुखिया मनोज मिश्र, मुखिया राजेश मिश्रा, शमीम अहमद, राजू तिवारी, मदन सिंह, मेराज मियां फिरोज आलम सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए तथा उनके शव पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।