राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। बिहार प्रदेश युवा जदयू उत्तर बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने संगठन को मजबूत धाराधार एवं नई ऊर्जा प्रदान करने हेतु पदाधिकारियों की नई सूची जारी कर दी है। संगठन में 20 जिला अध्यक्ष 23 लोकसभा प्रभारी एवं जिला के मुख्य प्रवक्ता बनाए गए। संगठन में कई नए चेहरों को जगह देने के साथ ही अच्छा काम करने वाले पुराने युवाओं को भी फिर से मौका मिला है ।प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने सूची जारी करते हुए कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री रामचंद्र प्रसाद सिंह जी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ,युवा जदयू प्रभारी श्री विशन कुमार बिटू के निर्देशानुसार युवा जदयू बूथ स्तर तक अपने संगठन को मजबूत और धारदार बनाने हेतु कृत संकल्पित है। युवा जदयू के कंधे पर पार्टी को मजबूत करने के साथ-साथ सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की भी जिम्मेवारी है। युवा जदयू के नेता रणवीर सिंह ने बताया कि सारण युवा जिला अध्यक्ष श्री दिगंबर तिवारी, मुख्य प्रवक्ता परमजीत सिंह कुशवाहा एवं सारण लोकसभा प्रभारी श्री हिमांशु कुमार सिंह को बनाया गया है। गोपालगंज जिला के कमलेश पटेल को जिला अध्यक्ष, मुख्य प्रवक्ता दीपक कुमार एवं गोपालगंज लोकसभा के प्रभारी इमरान खान। वही सिवान जिला अध्यक्ष के रूप में राकेश पटेल, मुख्य प्रवक्ता शिबू सम्स सिवान जिला लोकसभा प्रभारी रितेश कुमार गुप्ता एवं महाराजगंज लोकसभा प्रभारी रणधीर कुमार सिंह को बनाया गया है। बधाई देने वाले मैं राकेश भारती, पंकज तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष जदयू अल्ताफ आलम राजू ,सारण जिला जादू यू के मुख्य प्रवक्ता संतोष महतो, मुरारी सिंह आदि ने बधाई दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग