नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सााार)। डेरनी बाजार के चौक पर शहीद सुरेश की 31वीं शहादत दिवस मनायी गई इस मौके पर चौक पर बनायी गई उनके प्रतिमा पर समाजसेवी सहित बुद्धिजीवियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद करते हुए कहा कि वर्ष 1989 में सेना के ट्रेनिग में जाना था और इसी वर्ष के 9 अप्रैल की रात गांव में डकैत डकैती करके भाग रहे थे उस वक्त दुस्साहस का परिचय देते हुए सुरेश गुप्ता ने एक डकैत को पकड़ लिया तब डकैतों ने उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी उनके इस दुस्साहस का कायल हर वर्ग का लोग हो गया और युवाओ को जोश भरने के लिए प्रेरणास्रोत बनकर अमर हो गये उनके इस शहादत को सलाम है इस अवसर डॉ के एन सिंह, मुखिया साधु राय,डॉ जयप्रकाश, रामजी राय, रंजीत गुप्ता, मिथलेश गुप्ता तथा समरजीत गुप्ता सहित अन्य ने अपने अपने विचार रखें


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग