राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। सीएचसी में शनिवार को कोविड-19 की रैपिड एंटीजन टेस्ट में जांच में 7 नये लोगों के सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें एकमा नगर पंचायत के गंजपर के 6 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आयी है। जबकि एक अन्य पॉजिटिव सैंपल सिवान जिले के पांडेपुर गांव का है। बाय स्थानों पर आयोजित टीकाकरण स्थलों पर कोविड-19 की वैक्सीन लिए। इस दौरान कोरोना टीका लेने के लिए काफी उत्साह देखा गया। प्रखंड क्षेत्र में एकमा, असहनी, सरांव, जमनपुरा, मुकुंदपुर, छित्रवालिया, परसा, माने, मोहब्बत नाथ के मठिया में लोगों का वैक्सिनेशन हुआ। डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा प्रत्येक केंद्र पर जाकर विधि व्यवस्था की जानकारी ली गई। इस अभियान में डॉ अमर कुमार गुप्ता, बीएचएम राजू कुमार, एएनएम अंजू कुमारी, रिंकू कुमारी, आशा फैसिलिटेटर इंद्रावती देवी, आशा पुष्पा देवी, सुगंधी देवी, अनीता देवी, लाल मुन्नी देवी आदि शामिल रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग