राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। नगर पंचायत बाजार में इस माह पहली बार तीन सैंपल कोविड-19 पॉजिटिव मिले हैं। नगर पंचायत क्षेत्र में कोरोना वायरस की दस्तक से नगरवासी सहमे गए हैं। कोविड-19 पॉजिटिव सैंपल के कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के कार्य में एकमा सीएचसी स्वास्थ्यकर्मी लग गए हैं। उधर एकमा सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित कुमार तिवारी ने आम लोगों से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। वहीं सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ साजन कुमार ने बाहर से आनेवाले लोगों से अपील किया है कि वे स्वतः अपना कोविड-19 टेस्ट एकमा सीएचसी में आकर कराएं। उसके बाद ही अपने घर जाएं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग