प्रो. संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई पार्ट वन में नामांकन की चौथी सूची के तहत नामांकन प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू होनी थी अपरिहार्य कारणों से विश्वविद्यालय प्रशासन ने तिथि में परिवर्तन करते हुए छात्रों को सूचित किया है कि अब यह नामांकन 13 अप्रैल से लेकर के 15 अप्रैल तक होंगे। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय के सूचनानुसार अंबेडकर जयंती के अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी अंगभूत एवं संबद्ध महाविद्यालय खुले रहेंगे तथा सभी महाविद्यालयों में अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी एवं टीडीसी पार्ट वन 2020 – 23 में नामांकन भी किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग