प्रो. संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। कुलाधिपति कार्यालय से ज्वाइंट सेक्रेट्री ने पत्र जारी कर बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों को सूचित किया है कि दीक्षांत समारोह आयोजित कराया जाए। गौरतलब है कि उक्त पत्र में जयप्रकाश विश्वविद्यालय का भी नाम शामिल है । जारी पत्र में यह बात कहा गया है कि बिहार के विश्वविद्यालयों के द्वारा दीक्षांत समारोह का आयोजन कराया जाए।
बताते चलें कि जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत छठे दीक्षांत समारोह का आयोजन होना था। यह आयोजन जनवरी से फरवरी के बीच में हो जाना था इसकी तैयारी नवंबर के महीने से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा युद्ध स्तर पर की जा रही थी । लेकिन यह आयोजन एक बार लगा कि ठंडे बस्ते में जा रहा है तब तक राजभवन से पत्र जारी हो गया जिन छात्रों को मेडल लेना था तथा वे विश्वविद्यालय में उपाधि प्राप्त करने के लिए विश्वविद्यालय का फी जमा कर दिए थे । उन छात्रों में थोड़ी सी मायूसी थी लेकिन अब राजभवन से पत्र जारी होने के साथ ही उन सभी छात्रों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग