नित्यानंद। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। सारण के सांसद राजीव प्रताप रुडी के पहल पर कोइला गाँव निवासी स्वर्गीय सर्वानन्द सिंह की पत्नी कृष्णा कुंवर गंभीर बीमारी से पीड़ित है जिनके इलाज हेतु मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता राहत कोष से 60 हजार की राशि की स्वीकृति पत्र दिया गया। स्वीकृति पत्र परसा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रितेश रौशन द्वारा शनिवार को पीड़ित के घर जाकर उनके सुपुत्र निलेश कुमार को सोंपा गया। इस मौके पर सर्व कमला प्रसाद, अक्षयवर सिंह, अजीत कुमार शर्मा, प्रेम कुमार, नीतीश कुमार, मोहरलाल सिंह, विक्रम कुमार, सुदिश कुमार आदि उपस्थित रहे। सभी ग्रामीणों ने सांसद रुडी की तत्परता व सांसद कंट्रोल रूम की व्यवस्था की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग