राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

जांबाज ट्रक ड्राइवर ने  जान पर खेलकर वर्निंग ट्रक को तालाब में उतार कर बड़े खतरे से गांव को बचाया

अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

जलालपुर (सारण) कोपा थाना क्षेत्र के कुमना ग्राम में ट्रक ड्राईवर की जांबाजी से एक बड़ी दुर्घटना होने से बची। घटना के सम्बन्ध मे ग्रामीणों ने बताया कि श्री मुन्नी राय, वीरेन्द्र राय के दो एकड़ खेत मे गेहूं की कटनी हो रही थी। बोझा ट्रक से ढोया जा रहा था। इसी  मे बौझा खलिहान मे उतारने ले जाने के क्रम मे मोबाईल टावर के पास 11000 की हाई वोल्टेज तार से ट्रक का सम्पर्क हो गया तथा बोझो मे आग पकड़ लिया। आग की लपटें तेजी से फैलने लगी। इसे देखकर ट्रक ड्राइवर जयराम कुमार  भी किमकर्तव्य विमूढ हो गया। लोग चिल्लाने लगे अचानक उसे सुझ आई और वह  जलती ट्रक को लगभग एक किलोमीटर चलाकर गांव के बाहर मंहथमेथी भगत उच्च विद्यालय के पास स्थित पानी से भरे बड़े तालाब में घुस गया। इससे सैकड़ों एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने से बच गई और गांव मे बड़ा  हादसा होने से टल गया। ट्रक पर रखे बौझे को बचाया नहीं जा सक। सभी जलकर खाक हो गए। ट्रक को भी  नुकसान हुआ। इस घटना में ट्रक के  युवा चालक  की बहादुरीसे कुमना गांव बड़े हादसे से बच गया। सभी लोग युवा ड्राईवर की बहादुरी की दाद दे रहे हैं।