संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर और सहाजितपुर थाना क्षेत्र के इलाकों में लगभग छह-सात माह पूर्व अलग-अलग घटनाओं में मृत तीन लोगों के आश्रितों को अंचल कार्यालय में अनुग्रह अनुदान के तहत अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम के द्वारा चार-चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। अंचलाधिकारी ने बताया कि बनियापुर थाना क्षेत्र के टोले अहरापर निवासी मो. सोएब की डूबने से मौत हो गई थी।जिस मामले में उनके पिता को चेक प्रदान की गई।वही मनिकपुरा निवासी सुमित कुमार की दुर्घटना में मौत हुई थी। जिस मामले में उनके माताजी को चेक हस्तगत कराया गया। जबकि सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पिपरपाती निवासी मुन्ना कुमार सिंह की भी दुर्घटना में मौत हो गई थी।जिनकी पत्नी खुशबू देवी को अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराई गई।इधर अनुग्रह अनुदान मिलने के बाद पीड़ित आश्रितों ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।मौके पर अंचल नाजिर इजहार आलम,राजीव कुमार सहित संबंधित अंचलकर्मी उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग