पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। जिलाधिकारी सारण के आदेशानुसार मशरक प्रखंड के बंगरा तख्त टोला गांव में कोरोना पाज़ीटिव निकलने पर क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। आदेश के आलोक में सीओ ललित कुमार सिंह और थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने पहुंच जांच पड़ताल किया मौके पर परिजनों ने बताया कि युवक पटना पीएमसीएच में इलाज करा रहा है मौके पर सीओ ने परिजनों के नम्बर से युवक से बात की और बचाव का उचित सलाह दिया।साथ ही परिजनों को आस पास के लोगों से दूरी बना कर रहने की सलाह दिए। सीओ ललित कुमार सिंह ने कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इलाके को सील किया जा रहा है कंटेनमेंट जोन में किसी भी बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश और यहां से किसी भी व्यक्ति को बाहर जाने की इजाजत नहीं होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी सुरक्षित रहें मास्क का इस्तेमाल करें और बिना काम के अनावश्यक भीड़ का हिस्सा न बनें। सुरक्षा के लिए हाथ को धोते रहें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग