संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला शनिवार की रात्रि टेढ़ीघाट बाजार पर लौवा कला और नगडीहा के बीच खेला गया। जिसमें लौवा कला की टीम 18 रन से जीत दर्ज कर कप पर कब्जा जमा लिया। लौवा कला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 113 रन का स्कोर खड़ा किया। जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगडीहा की टीम महज 95 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई। इस तरह से लौवा कला की टीम 18 रन से जीत दर्ज कर लिया। मौके पर विजय शर्मा,मुखिया प्रत्याशी घनश्याम सिंह, आयोजन समिति के दीपक यादव, आकाश शर्मा, अभिषेक सिंह सहित दर्जनों गणमान्य लोग एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थें।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग