पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड के बहरौली पंचायत के देवरिया गांव के वार्ड-13 में खेतों के बीच जा रहें उच्च क्षमता के बिजली के जर्जर तार शुक्रवार की मध्य रात्रि में आई आंधी में टूट कर खेतों में गिर पड़ी और आग लग गई। आंधी में तार टूट खेत में गिरने से हुई तेज आवाज से गांव वालों ने बास की मदद से तार को हटाया और आग पर काबू पाया। वही घटना की सूचना बहरौली मुखिया अजीत सिंह को दी गई मौके पर रात्री में ही पहुंचे मुखिया द्वारा बिजली आपूर्ति को बंद करवाया गया। गाव वालों ने बताया कि उच्च क्षमता के तार जर्जर हो चुके हैं पोल भी गिरने की स्थिति में हैं दर्जनों बार बिजली विभाग के जेई से शिकायत की गई है पर कोई सुनने वाला भी नहीं है। मुखिया बहरौली अजीत सिंह ने बताया कि गेहूं के खेतों में जर्जर उच्च क्षमता के तार टूट गिर पड़ें पर गाव वालों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया,नही तों बड़ी मात्रा में गेहूं की फसल जल जाती और खेतों से सटे घरों को भी जबरदस्त नुकसान होता।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग