दलित बस्ती में खाद्यान का किया वितरण
बनियापुर(सारण)। जरूरतमंदों की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नही है। कोरोना जैसी आपदा में प्रत्येक व्यक्ति को अपने सामर्थ्य के अनुसार असहायों की सेवा में आगे आनी चाहिये। उक्त बातें कमता पंचायत के धोबवल दलित बस्ती में जरूरतमन्दों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण करते हुए समाजसेवी व भाजपा नेता शशिभूषण सिंह ने कही। भाजपा नेता द्वारा शनिवार को दर्जनों असहाय और गरीब मजदूरों के बीच खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। वही वितरण के दौरान सोसल डिस्टेंसिंग का भी पूरा-पूरा ख्याल रखा गया। साथ ही लोगो को कम-कम घरो से निकलने की सलाह दी गई। वही बाहर निकलने के क्रम में मास्क का प्रयोग करने का अनुरोध किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग