राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

शिक्षण संस्थानों में व्याप्त अराजकता और भ्रष्टाचार के विरुद्ध आन्दोलन तेज करेगा एस एफ आई

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

छपरा (सारण)। एस एफ आइ की नव निर्वाचित जिला कमिटी की बैठक जिला अध्यक्ष रुपेश राज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक का पर्यवेक्षण करते हुए राज्य अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव ने राज्य कमिटी के फैसलों से अवगत कराते हुए जिले के सभी स्कूल और कालेजों में संगठन तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने संगठन की विस्तार के लिये स्थानीय सवालों, जो विभिन्न शैक्षनिक संस्थानों में व्याप्त है, उसके विरुद्ध आन्दोलन पर जोर दिया।इसके लिये छात्रों की व्यापक गोलबन्दी एवं सदस्यता का आह्वान भी किया।उन्होंने इस बात को भी प्रकाश में लाया कि छात्राओं की जितनी संख्या कालेजों या स्कूलों में है उसके मुकाबले उनके बीच हमारी सदस्या काफी कम है। अतः उनको संगठन में लाने की प्राथमिकता देनी होगी।नयी शिक्षा नीति एवं आन लाईन शिक्षा व्यवस्था का विरोध करते हुए इसे गरीब छात्रों को शिक्षा से बंचित करने का षड्यंत्र कहा।

जिला सचिव शादाब अहमद मजहरी ने साल भर की कार्य योजना प्रस्तुत करते हुए कहा कि सदस्यता और आन्दोलन के साथ ही कार्यकर्त्ताओं को कार्य निपुनता के लिये प्रशिक्षित भी करना आवश्यक है।साथ ही हम साथियों को स्वाध्याय पर भी जोर देना होगा। इन्होंने पटना के खुदाबख्श खाँ ओरियेन्टल पुस्तकालय को तोड़ने के विरुद्ध प्रस्ताव रखा जो सर्वसम्मत पारित हुआ।

देवेन्द्र कुमार ने कोरोना के नाम पर शिक्षाण संस्थानों को प्रायः बन्द कर देने का विरोध करते हुए इसे छात्रों के भविष्य को बार्बाद करने की साजिश करार दिया।जिसका समर्थन करते हुए संतोष कुमार ने इशारा किया कि राजनेताओं की रैलियाँ अबाध गति से तो हो रही है लेकिन शिक्षण संस्थाओं को बन्द किया जा रहा है जो छात्रों के प्रति घोर अन्याय है। अन्त में अध्यक्ष ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए, लिये गये फैसलों पर पूर्णतया अमल करने का आह्वान किया। बैठाक में सरताज खाँ, राकेश रंजन, राजेश कुमार, शाहिद रजा,बिट्टु कुमार,सुशील कुमार,विशाल कुमार, आदि ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव पेश किया।