आपदा राहत केंद्र में छपरा विधायक ने किया हाइजीन किट का वितरण
छपरा(सारण)। इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित आपदा राहत केंद्र में रह रहे कुल 69 लोगों के बीच विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने हाइजीन किट का वितरण किया। इस किट के मिलने से वहां के लोगों के बीच काफ़ी ख़ुशी देखने को मिली। इस दौरान विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा की यहाँ अलग -अलग जगहों के लोगों को रखा गया है। प्रशासन की ओर से इन्हे हर सुविधा मिल रही है फिर भी मेरे तरफ से एक प्रयास है कि इनको कोई भी असुविधा नहीं हो। हाइजीन किट यहाँ क्वारंटीन लोगों के लिए काफ़ी लाभदायक है। इसमें इनके रोजमर्रा कि हर आवश्यक वस्तु को जैसे टूथपेस्ट,ब्रश,कपड़ा धोने का साबुन, नहाने का साबुन,सेनेटाइजर,मच्छर अगरबत्ती,बिस्कुट, हैंडवाश, समेत अन्य वस्तुओं को शामिल किया गया है।विधायक ने कहा कि यहाँ कि व्यवस्था काफ़ी अच्छी है। मेरा ये एक प्रयास था ताकि यहाँ क्वारंटीन लोगों को कुछ अच्छा महसूस हो।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग