सीएसपी संचालक ने खाता से किया अवैध निकासी, थाना में पीड़िता ने दी आवेदन
तरैया(सारण)। प्रखंड के पचभिण्डा गाँव निवासी अनिता देवी के खाता से 5900 सौ रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी है। इस संबंध में पीड़िता ने थाने में एक शिकायत प्रतिवेदन दिया है। पीड़िता का कहना है कि उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के सीएसपी संचालक पिन्टू कुमार यादव के द्वारा बैलेंस चेक करने के क्रम में मेरे बैंक खाता से 5900 सौ रुपये की अवैध निकासी कर लिया गया है। जब मैं पैसे की निकासी के बारे में सीएसपी संचालक से जाकर पूछी तो वह गाली-गलौज करने लगा एवं जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग