गड़खा (सारण)। गड़खा प्रखंड के खदहा में बिजली की तार की चपेट में आने से गेहूं के बोझा से भरी हुई ट्रक में आग लग गई। जिसके बाद चालक ने वाहन को पानी भरे तालाब में उतार दिया तथा अग्निशमन मशीन के मध्य से आग पर काबू पाई गई। जानकारी के अनुसार टहलटोला गांव निवासी अशोक राय और नवल किशोर राय पचपतरा देवी स्थान अपने खेतों में 2 बीघा में लगी फसल को काटने के बाद दवनी करने हेतु घर पर ले जा रहे थे। तभी रास्ते में खदहा गाँव के समीप बिजली की तार की चपेट में आने से आग लग गई।ड्राइबर ने ट्रक को तेज रफ्तार में मीनापुर होते हुए पचभिडिया तालाब में ले जाकर लगा दिया।घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई तथा कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पा लिया।हालांकि इस घटना के में जिल्काबाद निवासी उमा राय के ट्रकों भी काफी क्षति हुईं।



More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन