नगरा पीओ कोरोना संक्रमित, फिर भी सरकारी गाईड लाइन का नहीं हो रहा पालन
छपरा(सारण)। जिले के नगरा प्रखण्ड कार्यालय के मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी यानी पीओ बीते दो दिनों से कोरोना संक्रमित है। फिर भी सरकार द्वारा कोरोना यानी कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए जारी किए गये बिहार सरकार द्वारा गाईड लाईन का पालन नहीं किया जा रहा है। प्रखण्ड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय के सभी कर्मियों में कोरोना संक्रमण को लेकर दहशत व्याप्त है। जानकारी के अनुसार बीते शनिवार के जिलाधिकारी द्वारा आयोजित विडियों कॉफेंसिंग बैठक में नगरा के मनरेगा पीओ भी शामिल थें। तबियत खराब होने पर उनकी स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें वे कोरोना संक्रमण पोजेटिव पाये गये। वहीं आनन-फानन में वीडियों कॉफेंसिंग हॉल को सेनेटाईज करा दिया गया। लेकिन सभी कर्मियों एवं पदाधिकारियों में दहशत है। कोरोना के बचाव को लेकर बिहार सरकार ने कार्यालयों के 33 प्रतिशत ही उपस्थिति ही तय किया है, जिसे नगरा बीडीओ और अंचलाधिकारी साफ तौर से मानने से इनकार करते हुए शत प्रतिशत उपस्थिति पर जोड़ दे रहे है। यहां तक की कार्यालय के प्रधान सहायक द्वारा सरकार के निर्देशों को बीडीओ के समक्ष उपास्थापित किये जाने पर सरकार के निर्देशों को मानने से इनकार कर दिया है। जिससे प्रखण्ड एवं अंचल कार्यालय के कर्मियों में दहशत व्याप्त है। बता दे कि बिहार सरकार द्वारा जारी किये गये कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए निर्देश एवं गाईड लाईन के पालने के लिए जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समहार्ता, सदर छपरा, गड़खा, जलालपुर, इसुआपुर, मशरक, पानापुर सहित सभी प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने सरकार के निर्देशों के पालन करते हुए सरकार के गाईड लाईन का अनुपालन करते हुए 33 प्रतिशत कर्मियों की उपस्थिति का रोस्टर प्रकाशित किया है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन