बैकुंठपुर (सारण)। जिला स्वास्थ्य समिति की दो सदस्यीय टीम ने सोमवार को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठपुर का औचक निरीक्षण किया। डॉ कैप्टन एस के झा एवं जिला लेखा प्रबंधक नवीन कुमार ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, प्रसव वार्ड, टीकाकरण, कोरोना वैक्सीनेशन, ओपीडी में स्वास्थ्य सुविधाओं का अवलोकन किया।जांच के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह को कई आवश्यक निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान हेल्थ मैनेजर अखिलेश कुमार दुबे, डॉ कुमार निशांत, डॉ आफताब आलम, डॉ मनीष कुमार शामिल थे।


More Stories
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ में महिला फाइलेरिया मरीजों पर विशेष फोकस
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि