- पॉजिटिव कर्मियों का आरटीपीसीआर जांच हेतु सैंपल भेजा गया: शशि केडिया
छपरा/गोपालगंज (के. के. सिंह सेंगर/हितेश वर्मा)। सारण प्रमंडल के गोपालगंज जिले के जिले के सिधवलिया स्थित बिरला समूह की भारत सुगर मिल्स सिधवलिया में एक साथ 17 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। चीनी मिल में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद मिल परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। मिल प्रबंधन ने फैक्ट्री तथा आसपास के इलाकों को सैनिटाइज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया गया है कि फिटर कॉलोनी में भी सैनिटाइज कराया गया है। सिधवलिया बाजार व मिल कर्मियों के आवास को सेनीटाइज किया जा रहा है। इस संबंध में चीनी मिल के महाप्रबंधक शशि केडिया ने बताया कि रविवार को रैपिड एंटीजन किट से मिल कर्मियों की कोरोना संक्रमण की जांच कराई गई थी। जिसमें 17 लोग पॉजिटिव पाए गए। अस्पताल प्रबंधन ने एंटीजन किट में पॉजिटिव पाए गए कर्मियों का आरटीपीसीआर जांच के लिए सोमवार को सैंपल लिया है। वहीं हेल्थ मैनेजर उमाशंकर प्रसाद ने बताया है कि लिए गए सैंपल को पटना लैब भेजा जा रहा है। वैसे संक्रमित पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास