- अनुरक्षण कार्य हेतु सुबह 8 से 11 बजे तक रहेगा शटडाउन
एकमा/मांझी (सारण)। स्थानीय एकमा पावर ग्रिड से जुड़े सभी बिजली सब स्टशनों व आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार की सुबह 8 बजे से 11 बजे तक लगभग तीन घंटे के लिए बिजली की आपूर्ति नहीं हो सकेगी। इस दौरान एकमा पावर ग्रिड के स्विच यार्ड में शटडाउन लेकर अनुरक्षण कार्य होगा। इसकी जानकारी देते हुए पावर ग्रिड के जेई गौतम कुमार ने बताया कि उक्त मेंटेनेंस कार्य के चलते एकमा बाजार नगर पंचायत बाजार के अलावा रसूलपुर, ताजपुर, मांझी व दाउदपुर सब स्टेशनों से सुबह तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बताया गया है कि गर्मी के मौसम में ग्रिड पर पावर कंजम्पशन के बढ़ने वाली लोड को ध्यान में रखते हुए इस विशेष मेंटेनेंस वर्क को पूरा किया जाएगा। ताकि बिजली आपूर्ति के दौरान ब्रेकडाउन के चलते उपभोक्ताओं को बढ़ रही गर्मी के मौसम में परेशानी नहीं झेलनी पड़े।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग