संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। माँझी प्रखण्ड के मदनसाठ पंचायत के कबीरपार में मंगलवार की अहले सुबह बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग के कारण एक किराना दुकान दूसरा गेहू चावल का गल्ला दुकानें जलकर पूरी तरह से राख हो गयी। वहीं सभी दुकानों के अनुमानित लागत 2 लाख की क्षति होने का अनुमान लगाया गया है। वहीं आग लगने से कामेश्वर प्रसाद तथा पुत्र बिट्टू कुमार वर्णवाल दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। वहीं दुकान में रखे सामानों के जलने की लौ से आग काफी तेजी से और भड़क गया जिस कारण कुछ ही देर में सभी दुकानों को आग अपने चपेट में ले लिया।वही मौके पर आस पास के ग्रामीण पहुँच आग को बुझाने का काम किया


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग