संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मंगलवार को बनियापुर प्रखंड के खाकी मठिया बाजार पर ग्रामीण खाद्य योजना द्वारा संचालित अमृत सेंटर का विधिवत उदघाटन वरीय राजद नेता व पतंजलि के एमडी जितेन्द्र सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अमृत सेंटर गरीब उपभोक्ताओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। समारोह में मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उपभोक्तओं को सस्ते दर पर उचित सामग्री उपलब्ध कराने दिशा में यह सेंटर बेहद लोकप्रिय होता जा रहा है। समारोह में पूर्व जिप सदस्य हरेन्द्र सिंह पूर्व मुखिया हरेन्द्र सिंह घनश्याम सिंह मनोज सिंह मुन्ना सिंह सुधा कुमारी शोभा कुमारी सोनी कुमारी श्री राम शर्मा विकास कुमार धनजीत कुमार सिंह राजनाथ शर्मा तथा हरिकेश कुमार आदि अनेक लोग मौजूद थे। समारोह का संचालन अमृत सेंटर के संचालक मुन्ना कुमार सिंह ने किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग