राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के सिहोरियां में आधा दर्जन से अधिक लोगो ने जबरन घर में घूस महिला के साथ दुर्व्यहार किया। पीड़ित महिला ज्ञान्ति देवी ने मामले की प्राथमिकी दर्ज करा गांव के ही हरेराम ओझा, विश्वामित्र ओझा, मिथिलेश ओझा, बिट्टू ओझा, देवंती कुंवर तथा मीणा देवी को नामजद किया है। महिला ने बताया है कि सभी नामजद एक जूट होकर घर की दीवार तोड़ घर में घुस गए।एक नामजद मेरा कपड़ा फार कर बूरी नियत से पकड़ लिया।नामजदों ने महिला की आभूषण भी छीन लिया।वहीं तकिया के नीचे रखे पांच हजार रुपये भी झपट कर लेते गए। विरोध करने पर नामजदों ने महिला की पिटाई भी कर दी। घायल महिला का ईलाज रेफ़रल अस्पताल बनियापुर में चल रहा है। पुलिस मामले की अनुसंधान में जूटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग