अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के पोझियां ग्राम में 13- 21 अप्रैल तक चलने वाले शतचंडी महायज्ञ के लिए श्रद्धालु भक्तों ने जल भरी की। मध्य विद्यालय टरवां पोझियां के समीप स्थित यज्ञ स्थल से चलकर श्रद्धालु स्त्री, पुरूष व बच्चे जलभरी के लिए रिविलगंज के श्रीनाथ मंदिर के पास पवित्र सरयु नदी तट पर पहुंचे|जहां से वैदिक मंत्रोचार के बीच सभी ने जल भरी की। पुन: वहां से गाजे-बाजे के साथ सभी यज्ञ स्थल पर पहुंचे। शतचंडी यज्ञ आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस महायज्ञ में वृंदावनधाम से पधारे बाल कथावाचक शास्त्री जी महाराज भागवत कथा का वाचन प्रतिदिन 11:00 से 2:00 के बीच करेंगे।संध्या काल मेंआरती के बाद 8:00 से 11:00के बीच रंगारंग भक्तिमय कार्यक्रम व झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मेला में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए सैनिटाइजर तथा मास्क की व्यवस्था की गई है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग