छपरा (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के कबीरपार में मंगलवार की अहले सुबह बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग के कारण दो दुकानों में रखे लाखों रुपये मूल्य के सामान पूरी तरह से जल के बर्बाद हो गए। जिनमें एक किराना दुकान व दूसरा गेंहूँ- चावल की गल्ला दुकान शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कामेश्वर प्रसाद वर्णवाल व उनके पुत्र दीपू प्रसाद वर्णवाल सोमवार की शाम अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए थे।तभी आग से जलती दुकानों पर सुबह में शौच के लिए उठे लोगों की नजर पड़ी। उसके बाद शोर मचाना शुरू किया। उसके बाद बड़ी संख्या में लोग जुट गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच दुकानदार पिता व पुत्र को घटना की जानकारी भी दी गई। जानकारी मिलते हीं वे लोग भी तुरंत अपनी दुकान पर पहुंच गए। काफी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। दुकानदार कामेश्वर प्रसाद वर्णवाल व उनके पुत्र दीपू कुमार वर्णवाल ने बताया कि आगलगी की इस घटना में बड़े पैमाने पर क्षति पहुंची है। काफी मेहनत से पूंजी जुटा कर दुकान खड़ा किया था। मगर अधिकांश सामान जल कर नष्ट हो गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग