एकमा (सारण)। प्रखंड के देवपुरा पंचायत के इटहरी गांव स्थित नव निर्मित राम जानकी मंदिर के परिसर में आयोजित होने वाले नौ दिवसीय श्रीराम जानकी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर मंगलवार को समस्त ग्रामीणों द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। हाथी घोड़ा, बैंड बाजा के साथ श्रद्धालु नर-नारियों ने कलश शोभा यात्रा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जय श्री राम का जयकारे लगाते हुए यज्ञ स्थल से बेनौत, तेलियाडीह, लौवारी आदि कई गांवों की सड़क से लगभग चार किलोमीटर की दूरी तय कर श्रद्धालु मेंहदार के ऐतिहासिक महेंद्रनाथ मंदिर परिसर स्थित कमल दाह सरोवर घाट पर पहुंचे। तत्पश्चात श्रद्धालुओं ने सरोवर में डुबकी लगायी। कमल दाह सरोवर घाट पर मौजूद आचार्य पं. अनिल मिश्र द्वारा सर्व प्रथम समस्त श्रद्धालुओं का संकल्प कराया एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रीगणेश पूजन व गंगा पूजन कराया। विधि विधान के साथ पूजन कर भक्त सरोवर से 551 कलश में जल भर कर भगवान का जयकारा लगाते हुए यज्ञ स्थल के लिए रवाना हुए। यज्ञ स्थल पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने कतार में कलश को रखा। यज्ञ स्थल पर मौजूद आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सर्व प्रथम श्रीगणेश का पूजन कराया.इसके बाद अन्य देवी देवताओं का विधिवत पूजन कराया। महायज्ञ आयोजन समिति के सदस्य परमात्मा तिवारी, मुन्ना तिवारी, सर्वानंद तिवारी, राकेश तिवारी, अखिलानंद सिंह, निपुन सिंह, बुलेट सिंह, मनोज सिंह, उपेंद्र सिंह, गौतम सिंह, कुबेर सिंह, नारद सिंह, कशलेंद्र सिंह ,उमेश सिंह, बबन सिंह, दीपक सिंह, लव सिंह, सुरेंद्र सिंह, चुनु सिंह, शैलेंद्र सिंह, संदीप सिंह, मिथुन सिंह, राकेश प्रसाद, नवल प्रसाद, सुमित साह, रामेश्वर शर्मा, मुकेश कुमार मोदी आदि ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चारण से महायज्ञ शुरू हो गया। समिति सदस्यों ने बताया कि मानव के कल्याण के लिए महायज्ञ किया जा रहा है।



More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा