बनियापुर (सारण)। अंचलाधिकारी ने कोविड- 19 के प्रकोप से मृतक के आश्रित को मंगलवार को आपदा सहायता राशि के 4 लाख का चेक हस्तगत कराया। सीओ स्वामी नाथ राम ने बताया कि पिछले दिनों वैश्विक महामारी में बंगाली पट्टी गांव निवासी कामेश्वर सिंह की मृत्यु कोविड -19 के प्रकोप से हो गयी थी। जिसकी पुष्टि के बाद जांच के बाद आपदा की राशि का चेक मृतक के आश्रित पत्नी ममता देवी को अंचल कार्यालय में हस्तगत कर दिया गया। जहां अंचल निरीक्षक लालदेव पासवान, अंचल नाजिर इजहार आलम सहित कर्मचारी शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग