एकमा (सारण)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रैपिड एंटीजन किट से मंगलवार को 192 संदिग्ध लोगों की जांच लैब टेक्नीशियन सुनील कुमार गुप्ता द्वारा की गई। जांच के दौरान नवतन, आमडाढी, एकमा बाजार के अलावा मांझी प्रखंड के खड़रहिया गांव के एक-एक सहित चार लोग कोरोना संक्रमित पाये गये। बताया गया है कि खड़रहिया गांव में वाराणसी से आये युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित युवकों को आवश्यक दवा देकर उन्हें घर में क्वारेंटाईन रहने का निर्देश दिया है। वहीं बीडीओ डॉ कुन्दन, सीओ कुमारी सुषमा, नपं ईओ सुनील कुमार, थानाध्यक्ष राजेश चौधरी द्वारा माइकिंग से कोविड-19 से बचाव हेतु जागरूकता फैलायी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग