- पाक रमजान माह पर विशेष
प्रो. अजीत कुमार सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। इस्लामी महीने के 9वां माह में पवित्र रमज़ानुल मुबारक का महीना साल में एकबार अल्लाह पाक के तरफ से भेजा हुआ मेहमान के तौर पर आता है। इस महीने में अल्लाह अपने तमाम बन्दों पर बेपनाह रहमतें भेजता है। यह बातें ज़िला के सुप्रसिद्ध इस्लामी जलसा एनाउंसर सह अध्यक्ष सुन्नी एकेडमी हाफ़िज़ साहेब रज़ा ख़ान छपरवी ने रमज़ान स्पेशल पर अपना बयान दिया। श्री छपरवी ने कहा कि ज़िला के तमाम मुसलमान भाइयों से निवेदन है कि वह बिहार सरकार के कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने अपने घरों में ही रहकर ख़ूब ख़ूब इबादत व तिलावत करें और देश व दुनिया से कोरोना से मुक्ति हेतु विशेष दुआ करें। छपरवी ने आगे बताया कि चूंकि इसी महीने में पवित्र क़ुरआन शरीफ़ को अल्लाह पाक ने अपने प्यारे नबी हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम पर (नाज़ील) अवतरीत किया। इसलिए अधिकाधिक क़ुरआन का पाठ करना चाहिए। सबसे ख़ास बात की इस महीने में स्वंय से ज़्यादा अपने पड़ोसियों व गरीबों, यतीमों का ख़्याल रखने का आदेश अल्लाह ने दिया है। यह इस्लाम धर्म की खूबसूरती है कि पड़ोसी चाहे किसी भी धर्म का हो उसका हर तरह से ध्यान रखने को इस्लाम में खास जगह दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग