- डॉ. आंबेडकर के सामाजिक असमानता की लड़ाई को परिणति तक पहूंचाना ही सच्ची श्रद्धांजली होगी
- कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए बाबा साहब के अनुयायियों ने मनाया जयंती
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सामाजिक समानता के प्रणेता, भारतीय संविधान के शिल्पकार व भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 130 वीं जयंती कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए शहर से ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ धुमधाम से मनाया गया। बुधवार को अंबेडकर रविदास महासंघ, अंबेडकर स्मारक समिति रामकोलवा चनचौरा, डॉ. बीआर अंबेडकर लोकशक्ति परिष डॉ. बीआर आंबेडकर छात्रावास के छात्रों सहित विभिन्न संगठनों एवं राजनीतिक दलों ने बाबा साहब की जयंती मनायी गई। इस दौरान शहर के मालखाना चौक एवं सदर प्रखंड के चनचौरा-रामकोलवा चौक स्थित बाबा साहब की प्रतिमा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया है। साथ सभी अंबेडकरवादियों ने शाम सात बजे से अपने घरों में बाबा साहब के सम्मान में दीपोत्सव का त्योहार धुमधाम से मनाया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. आंबेडकर समाज सुधारक और प्रखर राष्ट्रवादी महानायक थे। डॉ. आंबेडकर के सामाजिक समानता को ध्यान में रखना होगा तथा सामाजिक असमानता की लड़ाई को परिणति तक पहूंचाना ही सच्ची श्रद्धांजली होगी। सामाजिक समानता के चिंतक श्रीभगवान राम व शिवनाथ राम ने कहा कि आजादी के 70 साल बीत जाने के बाद भी सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक विकास में काफी अंतर है, आज उस पर समीक्षा करने की जरूरत है। लोगों को अपने कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील होना होगा। ऐसे मे जरूरत है एससी-एसटी व ओबीसी को सामाजिक समानता के वैज्ञानिक तथ्यों के अनुसार समीक्षा की जानी चाहिए।
सदर प्रखंड के रामकोलवा चनचौरा चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर अंबेकरवादियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धाजंली अर्पित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए ई. संजय राय ने कहा कि समाज में शिक्षा के प्रसार के साथ-साथ बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं उनके उपदेशों का भी प्रसार होना चाहिए। समाज से पाखंडवाद समाप्त कर डॉ. अंबेडकर के सपनों की भारत की स्थापना की जा सके। उन्होंने कहा कि जबतक समाज में अंधविश्वास, पाखंड रहेगा, तबतक एक अंबेडकर के सपनों की भारत की परिकल्पना करना उनके प्रति बेमानी होगी। ऐसे में जरूरत है कि अंबेडकर के समाजवाद के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाया जाये। वहीं अधिवक्ता रामराज ने कार्यक्रम में डॉ. आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में जितनी अधिकर मिलनी चाहिए उससे आज भी लोग वंचित है। सामाजिक समरसता, आर्थिक व राजनीतिक बराबरी आज भी नहीं है। इसके लिए लोगों को शिक्षित व संगठित होकर संघर्ष करना होगा। तब ही बाबा साहब के सपनों को साकार किया जा सकता है। वहीं राजद नेता देवेन्द्र राम ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग संविधान का गलत तरीके से उपयोग करते हुए उसका संशोधन का एससी-एसटी एवं पिछड़े वर्ग के संवैधानिक अधिकारों को छिनने का प्रयास कर रही है, जिसकी सुरक्षा एवं अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तैयार रहना होगा। अंबेडकर रविदास महासंघ के जिलाध्यक्ष रामलाल राम ने कहा कि बाबा साहब के शिक्षा एवं उनकी योग्याता को लोहा मानते हुए विदेशों में उनकी पूजा की जा रही है, भारत ही नहीं बल्की विदेशों बाबा साहब की जयंती धुमधाम से मनाया जा रहा है। साथ ही अमेरका के कोलंबिया विश्वविद्यालय में बाबा साहब की प्रतिमा लगाया गया है। लेकिन दुर्भाग्य है कि देश के कुछ मुट्ठी भर समांती, पाखंडी एवं जातिवादी लोग बाबा साहब एवं दलित समाज से द्ववेश करते हुए उनके प्रतिमा को खंडित कर रहे है। जो देश ही नहीं बल्की समाजहीत में भी घातक है। ऐसे समांती, पाखंडी एवं जातिवादियों को सबक सिखाकर हीं समरस समाज की स्थापना की जा सकती है। इस मौके पर बिन्दा राम, प्यारचंद राम, अमर नाथ राम, बंधु राम, राजद नेता लक्ष्मण राम, रविन्द्र राम, कर्मवीर भारती, बबन राम, केवल राम, लालबाबू बैठा, रीतलाल राम, जलेश्वर राम, रामबहादुर राम, रामलाल राम, राम सकल राम, उतम राम सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
गड़खा प्रखंड के रामगढ़ा में बाबा साहब की जंयती ललन राम एवं मिर्जापुर में किशोर राम निरंकारी की अध्यक्षता में मनायी गई। कार्यक्रम में बाबा साहब के तैलचित पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित किया गया। साथ ही शाम में छह बजे से अपने-अपने घरों में दीपक एवं मोमबती जलाकर दीपावली की तरह ज्ञान दिवस मनाया गया। वहीं एक-दुसरे के बीच मिठाई का वितरण भी किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि आजाद भारत में अभी कमजोर लोगों से मैला ढुलवाया जा रहा है। एक सर्वे के मुताबिक देश में प्रत्येक वर्ष 5 हजार से अधिक लोग सेप्टीक टैंक साफ करने में मिथेन गैस से मृत्यू हो रही है। लेकिन देश के नेताओं को ये नहीं दिख रहा है और आरक्षरण को हटाने की बात कर रहे है। इस मौके पर शंकर कुमार, भीम कुमार, राहित कुमार, मनीष कुमार, राजेश कुमार, विनय कुमार, लालबाबू राम, रंजीत कुमार, श्रवण कुमार, सोनू कुमार राम, मुन्ना राम, रमेश राम, अमरनाथ राम, सुरेन्द्र राम, सतीश कुमार, शंकर राम, आलोक कुमार, परितोष कुमार, आशुतोष कुमार, योगेन्द्र राम, नागेन्द्र मांझी, अर्जून मांझी, हरिचरण राम, शिवचरण राम, राजेश कुमार, सुबोध कुमार, भीम राम, शंकर राम, राजेन्द्र राम सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। उधर उत्तर कदना गांव में मनोहर कुमार की अध्यक्षता में बाबा साहब की जयंती सामाजिक दूरी बनाकर आयोजित किया गया। जिसमें वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के बताये मार्गो पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने दलित, शोषित, कमजोर, गरीब, पिछड़ा, अतिपिछड़ा एवं महिलाओं को संवैधानिक अधिकार देकर सामाजिक समानता, शिक्षा का अधिकार दिया।
अमनौर प्रखंड के अमनौर में डॉ. अंबेडकर की जयंती सामाजिक चिंतक अर्जून राम की अध्यक्षता में धुमधाम से मनाया गया। जिसमें उन्होंने भारतीय संविधान की माध्यम से बाबा साहब के द्वारा दिये गये संवैधानिक अधिकारों को लागू कर समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहूंचान की मांग किया है। कहा कि आज भी देश बाबा साहब द्वारा अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग के दिये अधिकारों को साजिश के तहत पूर्णत: लागू किया गया है। जिससे आज भी समाज के असमानता, भेदभाव मौजूद है। उन्होंने कहा कि राजनेता मानसिक परिवर्तन का बाबा साहब के संवैधानिक अधिकारों को लागू करें, ताकि देश में व्याप्त असमानता की खाई को पाटा जा सके। इस मौके पर पूर्व जिला पार्षद मुन्ना बैठा, राजेन्द्र कुमार राम, संदीप राम, उमेश राम, अरविन्द राम, चन्द्रदीप राम, संजय राम, विनोद कुमार विद्यार्थी, राजन कुमार, विक्की कुमार, भगवान राम, सुजीत कुमार, प्रत्यय अमृत, जयराम, शिवपूजन राम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
इसुआपुर: लोजपा के पूर्ब जिलाध्यक्ष रामचौरा पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष बिगन मांझी के नेतृत्व में पंचायत कार्यालय पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। मुखिया श्रीमाँझी द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।इस अवशर पर मुखिया ने लोगों से बाबा साहेब के सिद्धांतों को अपनाने तथा उनके पदचिन्हों पर चलने की अपील की।मौके पर आये रामसेवक मांझी,मनिंद्र नाथ तिवारी,गजेंद्र प्रसाद सिंह, मुना सिंह,विक्रमा सिंह,बसन्त सिंह ,धीरज तिवारी,राजेश शर्मा आदि ने चित्र पर पुष्प चढ़ाकर कर अपनी श्रधांजलि अर्पित की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग