राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

अंबेडकर जयंती पर छपरा शहर में युगल की हुई सगाई

छपरा। शहर के डॉ. बीआर अंबेडकर जयंती के अवसर पर युवक-युवती की शादी को लेकर सगाई का रस्म सम्पन्न किया गया। इस दौरान युवक-युवक के परिजनों ने आपसी सौहादर्य से अनुसूचित जाति समुदाय को संवैधानिक अधिकार देकर शोषण की परिमाटी से स्वतंत्र करने वाले डॉ. भीम राव अंबेडकर को साक्षी मानकर सगाई की रस्में पुरी की। जहां बाबा साहब डॉ. भीम राम अंबेडकर के तैल्यचित पर माल्यापर्ण कर उन्हें साक्षी मानते हुए सगाई सम्पन्न हुआ। जानकारी के अनुसार शहर के मालखाना चौक निवासी उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक उद्योजी मांझी के पुत्र मनीष एवं परसा प्रखंड के पोझी परसा गांव निवासी उमेश मांझी की पुत्र अनुराध की सगाई दोनों परिवारों के रजामंदी से संपन्न हुआ। इस मौके पर द्वारिका मांझी, जयकिशुन मांझी, रमेन्द्र मांझी, रामबाबू मांझी सहित दोनों परिवारों के दर्जनों लोग उपस्थित थे।