राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सहाजितपुर थाना क्षेत्र के रामनगर धवरी गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी गई। घटना के संबंध में मृतका के पिता व इसुआपुर निवासी शीला राय ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि वर्ष 2016 में अपनी छोटी पुत्री बिरजू देवी की शादी सहाजितपुर थाना क्षेत्र के रामनगर धवरी निवासी सुकुल राय का पुत्र बीरबल से की थी। विवाह के बाद दहेज के लिए ससुराल वालों के द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा था और हमारी पुत्री के साथ मारपीट की जाती थी। ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।गत 09 अप्रैल को हमारे दामाद और समधी का फोन आया जिसमें उन लोगों के द्वारा दो लाख की मांग की गई। जिसके बाद हमने उनसे रुपए देने में असमर्थता जताई थी। जिसके बाद 12 अप्रैल को उन्हें पता चला कि उनकी बेटी के साथ कुछ अनहोनी हुई है। सूचना के बाद शीला राय का पुत्र राजू राय अपने बहन के घर गया। घर जाने के दौरान रास्ते में ही उसने एक शव जलाते हुए देखा। जो उसकी बहन का ही था। इसके बाद परिजन पहुंच कर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। आपको बता दें कि इसमें मृतिका के पति बीरबल राय, ससुर सुकुल राय, युगल राय, वीरेंद्र राय, आनंद कुमार, शंभू राय समेत 9 लोगो को अभियुक्त बनाया गया है।वहीं 25 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।वही नामजदों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमरी भी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग