संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। टीकों उत्सव अभियान के तहत बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरेया पंचायत भवन पर शिविर का आयोजन कर एक सौ से अधिक ग्रामीणों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। टीकाकरण कार्यक्रम का नेतृत्व एएनम सुभद्रा कुमारी के देख रेख में किया गया।जहाँ मुखिया प्रतिनिधि श्रवण कुमार समेत 110 ग्रामीणों ने कोविड 19 वैक्सिन का पहला डोज लिया। शिविर को सफल बनाने में आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई है।वही कार्यपालक सहायक दिलीप कुमार, प्रियतम कुमार, सुशीला देवी, मोहन राम, मंजू देवी, बिंदु देवी, शारदा देवी, संजू देवी,मीरा देवी, पुष्पा देवी समेत अन्य लोग मौजूद थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग