संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड के हुरहरा कला में बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर की 130 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बेदौली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रवींद्र कुमार राम ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उपस्थित सभी लोगों से बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का अनुरोध किया। साथ ही समतामुलक समाज निर्माण में बाबा साहेब के योगदान के बारे में बताया। मौके पर प्रभु कुमार प्रियदर्शी, मुन्ना साहू, विक्रम चौधरी, शिवकुमार राम, विजय कुमार राम, सहित दर्जनों लोग उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग