प्रो. संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। एआईएसएफ सारण जिला परिषद ने संविधान के शिल्पकार बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 130 वी जयंती नागरिक समागम के रूप में सौहार्दपूर्ण तरीके से ग्राम पंचायत राज साँढा, छपरा में बुधवार को मनाया गया। कार्यक्रम के आरंभ में बाबा साहब के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर किया गया। सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार यादव ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एआईएसएफ बिहार के राज्य- पार्षद सह सारण जिला सचिव अमित नयन ने कहा कि वर्ष 1891 में आज ही के दिन भारत के वसुंधरा पर एक ऐसा सूर्य उदित हुआ, जिसे समस्त मानव समानता एवं समाज के निचले तबके को मुख्यधारा से जोड़ने का रोड मैप तैयार किया।जिन्हें हम डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के नाम से जानते हैं। उन्होंने छात्र युवाओं को संदेश दिया कि अज्ञानता से उत्पन्न शोषण व अन्याय को रोकने के लिए आप सभी को सबसे पहले शिक्षित होने की आवश्यकता है। तभी हम अपने हक एवं अधिकार को जान संघर्ष कर पाएंगे। उक्त अवसर पर प्रकाश कुमार यादव, विजय सिंह, रवि गुप्ता, राजन माझी, नंदन माझी, सुरेश राम, सुमन पाठक, रितेश यादव, हरीश राय, अभय, आलोक आदि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग