- भारत स्काउट और गाइड सारण के द्वारा वर्चुअल रूप से आयोजित हुआ फ्री बीइंग मी और एक्शन ऑन बॉडी कॉन्फिडेंस पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
- ऑनलाइन शिविर में सारण जिले के अलावे पश्चिम चम्पारण, लखीसराय, सुपौल, गोपालगंज और भभुवा जिले के 60 स्काउट और गाइड वर्चुअल रुप से हुए शामिल
प्रो. संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। आत्मविश्वास तथा आत्म सम्मान के साथ सभी समर्थ बनें जो सभी के लिए आवश्यक है जिसमें फ्री बीइंग मी और एक्शन ऑन बॉडी कॉन्फिडेंस कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा। उक्त बातें बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के राज्य सचिव श्री श्रीनिवास कुमार ने भारत स्काउट और गाइड सारण के द्वारा वर्चुअल रूप से आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में वर्चुअल रुप से जुड़ के कही। उन्होंने कहा कि भारत स्काउट और गाइड छात्रों तथा युवाओं को सुंदर व आत्मसम्मान से लबरेज बनाने का काम कर रहा है साथ ही उन्हें देश के प्रति एक जिम्मेदार व कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बना रहा है। उन्होंने कहा कि आत्मसम्मान तथा आत्मविश्वास से परिपूर्ण व्यक्ति न केवल अपने परिवार और समाज के लिए जरूरी है, बल्कि देश के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने सारण ही नही पूरे राज्य का यह इस सत्र के अलावे बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के द्वारा यह पहला ऑन लाइन वर्कशॉप और प्रशिक्षण भी है जिसे सफलता पूर्वक संचालन हेतु जिला संगठन आयुक्त आलोक रंजन और संचालक पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई भी दी।
वही मुख्य प्रशिक्षक और भारत स्काउट और गाइड सारण के जिला संगठन आयुक्त आलोक रंजन ने कहा कि फ्री बीइंग मी और एक्शन ऑन बॉडी कॉन्फिडेंस स्वयं को एक मिशाल बनने की और अपने ऊपर कंफिडेंस लाने की आजादी देता है। इस कार्यक्रम में स्काउट और गाइड छात्रों के अंदर शारीरिक आत्मविश्वास तथा आत्मसम्मान के माध्यम से समर्थ बनाना जाता है।
सहायक प्रशिक्षक और स्काउट मास्टर अमन राज ने कहा कि इस वर्चुअल शैक्षणिक वर्कशॉप में भाग लेने से बच्चों को उनका शारीरिक आत्मविश्वास तथा सुंदरता के विचारों से परिचय होगा। इस विचारों के साथ जब वे बड़े हो जाएंगे, तब उनके जीवन पर इसका अच्छा प्रभाव बना रहेगा। राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा प्रतिनियुक्त बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड की राज्य कोडिनेटर WAGGGS (वैगस) कोडिनेटर नीतू कुमारी ने कहा फ्री बीइंग मी वर्कशॉप में छात्रों को सिखाता है कि खूबसूरत बनने का सिर्फ एक सौंदर्यता ही मार्ग नहीं है बल्कि आपके भीतर जो आपका गुण है वो भी आपकी खूबसूरती है जिसके साथ स्काउट गाइड छात्रों के अंदर जीवन जीने की कला का ज्ञान मिलता है।
इस मौके पर ऑन लाइन जुड़े महाराष्ट के मुम्बई से लीडर ट्रेनर सुरेश लोहार ने बिहार की छवि को बदलने में शिविर के प्रतिभागियों के रिसपॉन्स को कारगर साबित होता हुआ बताया।मुख्य जिला आयुक्त श्री हरेंद्र प्रसाद सिंह और जिला आयुक्त गाइड श्रीमती ज्ञानती सिंह ने जिले के इस पहले ऑनलाइन शिविर के सफल संचालन पर पूरी टीम को बधाई दी साथ ही उन्होंने प्रतिभागी को भी हार्दिक बधाई देते हुए इसे अपने जीवन में उतारने की बात कही तथा अपने अन्य दोस्तों रिश्तेदारों और समाज के बीच भी इसे प्रसारित करने का दायित्व सौंपा।
संगठन आयुक्त(स्काउट) अररिया बैजनाथ प्रसाद, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) बैशाली रितु राज, स्काउट शिक्षक हरिकिशोर तिवारी, आशीष रंजन आदि शिविर में वर्चुअल रूप से जुड़ अपने अपने विचार रखें। शिविर का संचालन जिला संगठन आयुक्त आलोक रंजन, प्रशिक्षक अमन राज, जय प्रकाश सिंह और रितिका कुमारी ने किया। इस अवसर पर सारण जिले के चंद्रशेखर आजाद ओपन रोवर क्रिउ छपरा, जिला मुख्यालय ग्रुप ग्रुप, सूर्य ज्योति ओपन ट्रूप, ईश्वरी उच्च विद्यालय वसंत,सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल छपरा सहित पश्चिम चम्पारण, गोपालगंज, लखीसराय, भभुआ, और सुपौल जिले के 60 स्काउट, गाइड, रोवर और रेंजर ने भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों को अपने अंदर शारिरिक बनावट के कारण आई हीन भावना को दूर करने, अपने अंदर मोटे, पतले, काले नाटे, उजले और गोरे आदि प्रकृति प्रदद बनावट पर मुख्य रूप से प्रशिक्षण दिया गया ताकि बच्चे अवसाद में ना जाने और अपनी शारीरिक बनावट को दूसरों की कॉपी पेस्ट बनने में आने वाली आर्थिक, शारीरिक और मानसिक समस्या से अवगत कराया गया तथा इससे क्यों और कैसे बचा जाय इसके विस्तृत प्रशिक्षण जिला संगठन आयुक्त और फ्री बीइंग मी/ एक्शन ऑन बॉडी कंफिडेंश के राज्य कॉर्डिनेटर आलोक रंजन, प्रशिक्षक अमन राज, जयप्रकाश सिंह और रीतिका कुमारी ने तार्किक सैद्धान्तिक और प्रायोगिक माध्यमों से दिए। जिसमे प्रमुख रूप से इमेज मिथ, एयर ब्रश, व्हेयर कम फ्रॉम इमेज मिथ, ब्रेकिंग न्यूज, ब्यूटी बबल्स, आई एम यूनिक, सेल्फी, एयर ब्रश,एडवोकेसी, मेक द चेंज, मेक द प्लान और मेक द शेयर आदि विभिन्न विषय थे जो सेल्फ बॉडी कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए बहूत जरूरी और आवश्यक थें ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग