राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

हंसराजपुर कला में खलियान में आग लगने से गेहूँ के तीन सौ बोझा जलकर हुआ ख़ाक

संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।

बनियापुर (सारण)अंचल क्षेत्र के हंसराजपुर कला में बुधवार की दोपहर खलियान में आग लगने से गेहूँ के तीन सौ बोझा जलकर ख़ाक हो गया। मामले की सूचना पर तुरंत बनियापुर थाने से दमकल की गाड़ी घटना स्थल पर पहुँच आग को बुझाने में जुट गई।मगर जब तक आग पर काबू पाया गया। तबतक गेंहू के बोझे मलवे में तब्दील हो चुके थे।हालांकि आगलगी पर काबू नही पाया जाता तो तेज पछुवा हवा की वजह से बड़ी घटना हो सकती थी। आगलगी के स्पष्ठ कारणों की जानकारी नही मिल सकी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्थानीय विजय कुमार सिंह अपने दो एकड़ में लगी गेंहू की फसल को कटनी कराने के बाद खलिहान में एकत्रित कर रखे थे, और आज ही दौनी होने वाली थी। तबतक आगलगी की घटना ने सारे अरमानों पर पानी फेर दिया।बहरहाल पीड़ित किसान और स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर प्रशासन से मुआवजा की मांग की है।