संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। घर में रखे बर्तन बेच कर शराब पीकर हंगामा करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार शराबी मोती छपरा निवास जीतन प्रसाद बताया जाता है। मामले की शिकायत शराबी की भाभी ने स्थानीय थाने में की थी। बताया गया था कि युवक घर मे रखे सभी बर्तन बेच दिया है। वह बर्तन समेत अन्य आवश्यक सामानों को बेच कर शराब पी जाता था। बीती रात भी युवक शराब पीकर हंगामा मचा रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने शराबी को पकड़ लिया। जांच के बाद मेडिकल जांच में भी शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद युवक के विरुद्ध उत्पात निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में शराब पीने और बेचने वालों को किसी भी स्थिति में बक्सा नही जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग