राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखंड नगरा के खैरा पंचायत में भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 130वी जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। भीमराव आंबेडकर देश के पहले कानून मंत्री और भारतीय संविधान निर्माता थे। अतिपिछड़ा जद(यू.) के बिहार प्रदेश सचिव सह मढ़ौरा विधानसभा मीडिया प्रभारी सोनू आलम ने आंबेडकर साहब के व्यक्तित्व के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि डॉ. भीमराव आंबेडकर सिर्फ एक वर्ग या समुदाय के नेता नहीं थे बल्कि एक विश्व नेता थे। उनके संघर्षो के बदौलत दलित- महादलित, पिछड़ा- अतिपिछड़ा, अल्पसंख्यक शोषित- वंचित और सभी समाज के लोग आज पूरी आजादी के साथ गरिमापूर्ण जिंदगी जी रहे हैं। महिलाओं को सम्पति अधिकार, आम नागरिकों को मतदान का अधिकार और श्रमिकों-मजदूरों को नियत समयावधि 8 घंटे तक काम करने का अधिकार दिलाया। हम सभी डॉ.भीमराव आंबेडकर जी के ऋणी, आभारी और कृतज्ञ हैं। मौके पर प्रमोद राय, संतोष सिंह, प्रमोद मांझी, दिलीप गुप्ता, दीनबन्धु राम, सोनू राम, राजेश कुमार, छोटू कुमार, विकास कुमार, प्रीतम गुप्ता, सूरज गुप्ता, विक्रम कुमार, विवेक कुमार एवं दर्जनों लोग मौजूद रहे।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन